Site icon OmExpress

त्रिवेणीगंज में पंचायत सचिव के घुस लेने का वीडियो हुआ वायरल

-जन्म प्रमाण पत्र के फार्म पर दस्खत के लिए लिया 200 रूपये

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-सूबे में सरकार घूसखोरी रोकने और भ्रष्टाचार रोकने की जितने दावे करे ,लेकिन धरातल पर हकीकत इसका विपरीत है। सरकारी कर्मचारी भी निडर होकर न सिर्फ घुस मांगते है बल्कि बेशर्मी से मोलभाव में भी परहेज नहीं करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो काफी तेजी से शोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है।वायरल वीडियो त्रिवेणीगंज प्रखंड के पथरागोरधेय पंचायत के सचिव परमेश्वर पासवान का बताया जा रहा है।जो कि पथरागोरधेय के साथ ही महेशुआ पंचायत के भी अतिरिक्त प्रभार में है।हालांकि बीडीओ आशा कुमारी ने ऐसे किसी भी मामले से अनभिज्ञता जाहिर की है।वायरल वीडियो में पंचायत सचिव परमेश्वर पासवान न सिर्फ जन्म प्रमाण पत्र के लिए बेशर्मी से दो सौ रूपये मांगते है बल्कि युवक से खुले आम मोल भाव व चिरौरी भी करते हैं। और घुस की राशि लेकर ही हस्ताक्षर करते हैं।

वायरल वीडियो उन्होंने नही देखी है।आपके पास है तो भेजिए।देखकर कुछ कहेंगे।
आशा कुमारी
आरडीओ सह बीडीओ

Exit mobile version