Site icon OmExpress

त्रिवेणीगंज में मनचलों की खैर नहीं, शेरनी करेंगी सड़क छाप रोमियों का शिकार

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-त्रिवेणीगंज बाजार में चक्कर काटने वाले रोमियों की अब खैर नहीं, क्योंकि महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए सुपौल के एसपी मनोज कुमार ने महिला फौज का प्रशिक्षित कर शेरनी दस्ता का गठन कर सड़कों पर उतारा है। शेरनी दस्ता में 6 महिला पुलिस जवान को शामिल किया गया है।महिला पुलिस रानी कमल की अगुवाई सभी छह महिला पुलिस मोटरसाईकिल से गस्ती करती नजर आई।दस्ता में ऐसी महिला पुलिसकर्मियों को शामिल किया गया है जो खेल-कूद के अलावा बाइक चलाने में माहिर है।शेरनी दस्ता बाजार आसपास के इलाके में छापेमारी करेगी और इस दौरान सड़क छाप रोमियों उसके हत्थे चढ़ जाते हैं तो फिर उनकी खैर नहीं।शेरनी दस्ता बाइक से बाजार के विभिन्न इलाकों पर नजर रखेगी।

इसके साथ ही वैश्विक महामारी कोरोना काल मे सरकार द्वारा बिहार में मास्क पहनना जरूरी बताया गया हैं।इसके बावजूद भी लोग सरकार इस आदेशो का पालन नहीं कर रहे है। ऐसे लोगों के साथ सख्ती से मास्क का उपयोग कराने की जिम्मेवारी भी इन शेरनी दल के सिपाहियों के कंधे पर है। त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष संदीप कुमार सिंह ने उक्त बातों की जानकारी देते हुए बताया कि शेरनी दल का मुख्य उद्देश्य उचक्कों व मनचलों पर रोक लगाना है, साथ ही मास्क लगाने के लिए लोगो प्रेरित करना है।

Exit mobile version