Site icon OmExpress

त्रिवेणीगंज में महागठबंधन प्रत्याशी शनिवार को करेंगे नामांकन

-एनडीए समर्थित जदयू के वर्तमान विधायक वीणा भारती सोमबार को करेंगे अपना नामांकन ।

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-तीसरे चरण के लिए नामांकन का दौर मंगलवार से जारी है। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी त्रिवेणीगंज विधान सभा-44 में किसी भी पार्टी या निर्दलीय प्रत्याशी के द्वारा नामांकन का श्री गणेश नही किया गया है।हालांकि तीन एनआर कटवाया गया ।

जिसमें महागठबंधन समेत दो अन्य प्रत्याशी शामिल है। वही शनिवार को त्रिवेणीगंज
विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन का खाता खुलना तय है। महागठबंधन के राजद उम्मीदवार संतोष कुमार शनिवार को नामांकन करेंगे। इसकी जानकारी राजद के जिला उपाध्यक्ष वसंत कुमार ने दी। इसी तरह, एनडीए समर्थित जदयू के वर्तमान विधायक वीणा भारती अपनी नामांकन सोमवार को करेंगे।

जानकारों के मानों तो ओर कई पार्टियों से जुड़े उमीदवार सोमवार को नामांकन करेंगे। जानकारी के मुताबिक 11 बजे के बाद राजद उम्मीदवार संतोष कुमार का नामांकन होगा। उनके नामांकन मे जिलाध्यक्ष समेत पार्टी के कई वरीय पदाधिकारियों के भी उपस्थित रहने की संभावना जताई जा रही है।

Exit mobile version