Site icon OmExpress

थाना सैफई एवं एसओजी की टीम ने अंतर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह के 3 सदस्यों को चोरी की 9 बाइक वा उनके पार्ट्स तथा अवैध तमंचा एवं चाकू सहित किया गिरफ्तार

इटावा – Masood taimuri
इटावा जनपद में अपराध एवं अपराधिक घटनाओं की रोकथाम के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ बृजेश कुमार सिंह द्वारा चलाए जा रहे सघन चेकिंग अभियान के दौरान थाना सैफ‌ई पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का भड़ाफोड़ करते हुऐ तीन वाहन चोरों को चोरी की गयी नौ मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल के पार्टस तथा दो अवैध तमंचा एक चाकू सहित किया गिरफ्तार।

सैफ‌ई थाना पुलिस व एसोजी द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते अन्तर्जनपदीय वाहन चोर गिरोह का भड़ाफोड करते हुऐ तीन वाहन चोरों को चोरी की नौ मोटरसाइकिल व मोटरसाइकिल पार्टस दो तमंचा एक चाकू सहित गिरफ्तार किया गया।

एसओजी व थाना सैफई पुलिस द्वारा बघुईया बाईपास चौराहे पर संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग कर रहे थे । इसी दौरान मुखबिर द्वारा सूचना दी गयी कि तीन व्यक्ति एक मोटरसाइकिल पर हेवरा डिग्री कॉलेज के पीछे सैफई जाने वाले तिराहा पर खडे जो कि संदिग्ध प्रतीत हो रहे एवं जिनके पास असलाह भी है । मुखबिर की सूचना पर पुलिस द्वारा द्वारा तत्काल कार्यवाही करते हुए मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुची तो पुलिस को हेवरा कॉलेज के पीछे तिराहे पर 3 व्यक्ति एक मोटरसाइकिल के साथ खडे आपस में बातचीत कर रहे थे । जिन्हे पुलिस द्वारा घेरा बंदी कर गिरफ्तार किया गया

पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों की तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 02 तमंचा 315 बोर व 02 जिंदा कारतूस 315 बोर , 01चाकू बरामद किया गया।

पुलिस द्वारा नाम पूछने पर उन्होने अपना नाम अजय उर्फ खरा पुत्र हुकुम सिह निवासी गिहार कालोनी थाना भोगॉव जनपद मैनपुरी, मुकेश उर्फ लग्गड पुत्र कल्याण सिंह निवासी मुलायम नगर थाना फ्रेण्ड्स कालोनी इटावा ,जीतू उर्फ जितेन्द्र पुत्र रक्षपाल निवासी कोकपुरा थाना फ्रेण्ड्स कालोनी इटावा बताया।

Exit mobile version