Site icon OmExpress

दंगल का हुआ आयोजन पहलवानों ने दिखाया दमखम

आगरा /शमसाबाद। क्षेत्र के गांव मधपुर में हर वर्ष की भांति इस बार भी एक दंगल का आयोजन किया गया। दंगल देखने के लिए काफी संख्या में लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। वही लोगों में काफी उत्साह भी नजर आया। हम आपको बता दें की शमशाबाद क्षेत्र में दंगलों का दौरा शुरू हो गया है। इन्हीं दिनों शमशाबाद क्षेत्र के गांवों में दंगल लगना शुरू हो जाते हैं। दंगल में छोटे-बड़े पहलवानों को मैदान में उतारा गया। दंगल आयोजन के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डॉ राजेंद्र सिंह व शिशुपाल सिंह धाकरे रहे।

इस दौरान दंगल में आखिरी दो 21000रुपय,21000 रुपय की कुश्ती रही। और विक्रम पहलवान फिरोजाबाद विजयी रहे मोहित पहलवान दिल्ली 21000 रुपय की कुश्ती में विजई रहे। गुरविंदर पहलवान पंजाब जीते 21000 रुपय रोहित पहलवान दिल्ली कुश्ती में विजई रहे। सभी पहलवानों को डॉ राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक व समाजसेवी, समाजसेवी शिशुपाल सिंह ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र सिंह पूर्व विधायक, समाजसेवी शिशुपाल सिंह धाकरे, रेफरी पप्पू पहलवान ,
संजय सिंह, ओमप्रकाश जादोंन, महेंद्र रघुवंशी मनोज जादोंन ठाकुर सुभाष चंद्र ठा मलखान सिंह ठा सुल्तान सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version