रतनगढ़, 16 अप्रैल। जाडियादेवी भवन के प्रांगण में केमिस्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने शुक्रवार की सॉय एसोसिएशन के पूर्व जिला अध्यक्ष महेश चाचाण, पूर्व जिला उपाध्यक्ष भोजराज गौड़, लक्ष्मीनारायण बनसिया, श्रीमती गुड्डीदेवी जोशी के आकस्मिक निधन पर प्रार्थना सभाकर श्रद्धां सुमन अर्पित किए। इस मौके पर एसोसिएशन के सरक्षक ओम मंगलहारा ने कहा कि चाचाण व गौड़ सहज, सरल व विरल व्यक्तित्व के धनी थे। उनका जाना संगठन के लिए अपूरणीय क्षती हैं। प्राथना सभा को सचिव मनोज जोशी, कार्यकारी अध्यक्ष श्रीप्रकाश सारस्वत व पवन गौड़ ने उनके जीवन पर प्रकाश डाला। संगठन के सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प चढ़ाकर पुण्य आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। इस मोके पर श्यामसुंदर माटोलिया ,वीरेंद्र सहल, प्रेम प्रकाश आत्रेय, मुन्ना राजपुरोहित, इकबाल,सचिन शर्मा ,भवानीसिंह, शिवप्रसाद, गोविंदप्रसाद ,मूलचंद ,राजकुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। संचालन जिला उपाध्यक्ष गजानन चोटीया ने किया।
दवा विक्रेताओ ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया

