Site icon OmExpress

दवा विक्रेता संघ ने रखा सांकेतिक बंद

बीकानेर ।अपने घर पर दवाओं की दुकानें चलाने वाले चिकित्सकों के विरोध में गुरूवार में बीकानेर जिला दवा विक्रेता संघ की ओर से सांकेतिक बंद रखा। विरोध स्वरूप मेडिकल दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर जमकर नारेबाजी की। विरोध कर रहे दुकानदारों का कहना है कि सरकारी सेवा में रहते हुए ऐसे चिकित्सकों ने अपने घरों में खुलेआम मेडिकल की दुकानें चलाकर हमारे जैसे दुकानदारों की रोजी रोटी पर संकट पैदा कर दिया है।

हालात ये है कि ऐसे चिकित्सक सरकार और जिला प्रशासन को गुमराह कर मरीजों को खुलेआम लूट रहे है। जिसकी जांच कर सेवा नियम के तहत कार्यवाही की जानी चाहिए। संघ के अध्यक्ष महावीर पुरोहित ने कहा अगर सरकार व प्रशासन नहीं चेता तो आने वाले दिनों में इसे जन आन्दोलन बनाकर विरोध प्रदर्शन किये जाएंगे। पुरोहित ने कहा कि सरकार ऐसे चिकित्सकों का तबादला कर जनता को राहत प्रदान करें अन्यथा प्रदेशव्यापी जनआन्दोलन चलाया जाएगा।

Exit mobile version