Site icon OmExpress

दान इंसान को श्रेष्ठ व सत्कर्मी बनाता है-डॉ. अमन

बिहार(सुपौल)-ओम एक्सप्रेस ब्यूरों-जिले के किशनपुर प्रखंड के जरूरतमंद सामाजिक कार्यकर्ताओं के बीच मंगलवार को लोहिया यूथ ब्रिगेड के प्रदेश संयोजक डॉ. अमन कुमार के द्वारा टी-शर्ट का वितरण किया गया। लॉकडाउन का अक्षरशः पालन करते हुए कार्यकर्ताओं को जागरूक करते हुए डॉ. कुमार ने कहा कि दुनियां कोरोना वायरस महामारी के रूप में आधुनिक काल के सबसे गंभीर संकट से जूझ रही है। इसलिए कोरोना जंग में सभी को मदद करना चाहिए।

प्रकृति अपना सब कुछ जीवों को बिना माँगे ही दे रही है। दीनहीन की सहायता किए वगैर मनुष्य का कल्याण नहीं हो सकता है, चाहे जितना बड़ा धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ, जप, तप, योग, मंदिर व मस्जिद का निर्माण आदि कर ले कोई फर्क नहीं पड़ता है। दान प्रथा भारत की पहचान है। सामर्थ्यवान होते हुए भी दान नहीं करने वाला सचमुच इंसान नहीं है। जरूरतमंद व गरीबों की मदद ईश्वर पर चढ़ावा के समान है। दान इंसान को श्रेष्ठ व सत्कर्मी बनाता है। जिस इंसान को दान करने से ख़ुशी मिलती है उसे ईश्वर की असीम कृपा की प्राप्ति होती है। कहा कि स्वच्छता, सामजिक दूरी, सतर्कता, सावधानी अति आवश्यक है। पोलियो की तरह कोरोना हारेगा और हिंदुस्तान जीतेगा।

Exit mobile version