Site icon OmExpress

दिनदहाड़े कपड़ा व्यापारी की हुई बाइक चोरी

आगरा।/शमसाबाद। में नगर पालिका के पास मेन मार्केट के बाहर खड़ी दुकानदार की बाइक को चंद मिनटों में शातिर चोर दुकानदार की बाइक उड़ा ले गया। कपड़ा व्यापारी का कहना है कि हमारा भाई जो कि बाइक को कांपलेक्स के बाहर रख कर आया था। जब दुकानदार ने अपनी दुकान को शाम को बंद किया तो। फिर अपनी बाइक की तरफ नजर डाली लेकिन व्यापारी को बाइक नजर नहीं आई। व्यापारी ने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की। और कॉन्प्लेक्स में लगे हुए सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। शातिर चोर की पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई।जिसमें एक युवक उनकी बाइक को ले जाता हुआ दिखाई दिया। बाइक ना मिलने पर दुकानदार के पैरों तले जमीन खिसक गई। इसकी सूचना कपड़ा व्यापारी ने शमसाबाद थाने में दी।

Exit mobile version