बीकानेर।समाजसेवी और सावधान इंडिया के दिनेश सिंदिनेश सिंह भदौरिया को बेस्ट ब्लड डोनर्स स्टार ऑफ इंडिया व कर्णधार अवार्ड से सम्मानितह भदौरिया को बेस्ट ब्लड डोनर्स स्टार ऑफ इंडिया व कर्णधार अवार्ड से सम्मानित किया गया। यूथ वल्र्ड सोसियल मंच ऑफ इंडिया द्वारा यह सम्मान भदौरिया को दिया गया हैं। उल्लेखनीय है कि भदौरिया अपने 56 साल के जीवन काल में 3000 से अधिक लावारिय शवों का अंतिम संस्कार करा चुके हैं। समाजसेवी भदौरिया अब तक 4600 से अधिक लापता लोगों को अपने परिजनों से मिला चुके हैं। इतना ही नही अब तक भदौरिया 118 बार रक्तदान कर लोगों की जान बचा चुके हैं।
रेड एण्ड व्हाइट बहादुरी पुरष्कार विजेता,राष्ट्रपति अवार्डी,17देशों के राष्टीय अध्यक्ष से सम्मानित,नेपाल के राष्ट्रपति से सम्मानित अब तक 1100 से अधिक अवार्ड,सम्मान,उपाधियों से सम्मानित हो चुके हैं। भदौरिया को आज यूथ वल्र्ड सोसिअल मंच की ओर से राष्टीय प्रमुख बी.एस.राजपुरोहित के द्वारा शाल,श्री फल,मैडल,शील्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। मंच की निदेशक ने बताया कि मंच के राष्टीय पेनल के द्वारा लिये निर्णय के अनुसार भदौरिया को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया।
भदौरिया को सम्मान मिलने पर मध्यप्रदेश के भिंड जिले के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद सिंह भदौरिया,सुरेन्द्र सिंह कुशवाह,उम्मेद सिंह कुशवाह,एडवोकेट राजकुमार सिंह कुशवाहा,टिल्लू सिंह तोमर,अमन सिंह भदौरिया कनावर,सत्य भान सिंह भदौरिया, एडवोकेट गिरिराज सिंह भाटी,अनिल बिश्नोई,बजरंग सोनी,सलीम भाटी,अनीश बागवान,हिन्दू युवा वाहिनी के सूरज सिंह भदौरिया,शिवोम सिंह भदौरिया,वन्दे गौ मातरम मंच केधर्मेंद्र सारश्वत,आसविर सिंह शेखावत,तनेराव सिंह भाटी,विजय पाल बिश्नोई आदि ने बधाईयां दी हैं।