

नई दिल्ली: (शनिवार को) दिल्ली-एनसीआर सहित जेके और पंजाब में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5 से अधिक रही। अफगानिस्तान के हिंदु कुश में इस भूकंप का केंद्र रहा। जम्मू-कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए और छत पंखे आदि हिले। लोग घरों से बाहर आ गए। न्यूज चैनलों के मुताबिक जमीन में कई किमी नीचे केंद्र रहा। जान माल के नुकसान की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है।
