Site icon OmExpress

दिल्ली – एनसीआर सहित कुछ प्रदेशों में धरतीकंप के झटके

दिल्ली – एनसीआर सहित कुछ प्रदेशों में धरतीकंप के झटके, तीव्रता 6.4, भूकंप का एपिसेन्टर नेपाल रहा

नई दिल्ली । बीती आधी रात तारीख बदलने से पहले दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, उत्तराखंड और हरियाणा समेत देश के कई हिस्सों में भूकंप के तेज झटकों से लोगों में हड़कंप सा मच गया । भूकंप के झटकों की वजह से लोग अपने घरों से बाहर आ गए।

हाईराइज सोसाइटी में भी लोग असेंबली एरिया में इकट्ठा हुए। भूकप के झटके रात के 11 बजकर 32 मिनट पर महसूस किए गए। भूकंप के झटके काफी देर तक महसूस हुए। ये झटके ऐसे समय में लगे जब लोग खा-पीकर सोने की तैयारी में थे। झटके लगने के बाद लोग अपने घरों से बाहर आ गए।
सोशल मीडिया पर लोगों ने जो वीडियो शेयर किए हैं, उनमें पंखे-झूमर, लाइट्स हिलती हुई दिखाई दे रही हैं।
नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी की जानकारी के मुताबिक भूकंप काएपिसेंटर नेपाल में था। रिटर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.4 मापी गई है।
ये भूकंप जमीन के 10 किमी नीचे आया था। लोगों के अनुसार अनुभव नोएडा में एक महिला ने बताया कि मैं सो रही थी, तभी झटके महसूस हुए। मैं डर गई थी। मैं नीचे आ गई। अब जाने में भी डर लग रहा है। रातों की नींद गायब हो गई है।

Exit mobile version