Site icon OmExpress

दिल्ली एमसीडी चुनाव एग्जिट पोल: दिल्ली में बन रही आप की सरकार

नई दिल्ली। शुरुआती रुझान के अनुसार आम आदमी पार्टी इस चुनाव में बढ़त बनाकर उभरी है। आम आदमी पार्टी को 250 में से लगभग 149-171 सीटें मिलती दिख रही है। ये चुनाव काफी खास रहा है क्योंकि परिसीमन के बाद ये पहला निकाय चुनाव हुआ है। इस चुनाव में शुरुआती अनुमान में आम आदमी पार्टी क्लीन स्वीप देते हुए दिख रही है। इस चुनाव में 46% महिलाओं ने आम आदमी पार्टी की तरफ रुख किया है। वहीं 40% पुरुषों ने आम आदमी पार्टी को अपना समर्थन दिया है। बीजेपी को 34% महिलाओं और 36% पुरुषों ने मतदान किया है। हालांकि कांग्रेस को सिर्फ नौ प्रतिशत महिलाओं और 11% पुरुषों का साथ मिला है। आंकड़ों के मुताबिक पूर्वांचली (आप-43%, बीजेपी-37%, कांग्रेस-8%, अन्य-12%) का रुख आम आदमी पार्टी के पक्ष में दिखा है। पंजाबी वर्ग में भी आम आदमी पार्टी 58% के साथ सबसे ऊपर रही है। पंजाबी समुदाय से बीजेपी को 24%, कांग्रेस को 8%, अन्य को 10% वोटर ने मतदान किया है।

42% दिल्लीवासियों ने आप, 34% ने बीजेपी, 11% ने कांग्रेस और 13% वोटरों ने अन्य को वोट किया था। बंगाली समुदाय के 42% वोट आप, 41% बीजेपी, 8% कांग्रेस और 9% अन्य को मिला था। आंकड़ों के मुताबिक 58% साउथ इंडियन ने आप को, 23% ने बीजेपी को, नौ प्रतिशत ने कांग्रेस और 10 % अन्य को दिया गया है। पहाड़ी समुदाय में बीजेपी सबसे ऊपर रही है। 43% पहाड़ी समुदाय ने बीजेपी को, 36% ने आप को, नौ प्रतिशत ने कांग्रेस और 12% अन्य ने दिया है। वहीं अन्य समुदाय में भी आम आदमी पार्टी ही सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है, जहां 42% का समर्थन मिला है। दिल्ली की नगर निगम वार्ड की सीटों पर निगाहें टिकी हुई है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम देश भर का सबसे बड़ा नगर निगम है। यहां रविवार को 250 सीटों के लिए शाम साढ़े पांच बजे तक मतदान हुआ था। इस दौरान जनता ने मतदान कर 1349 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद की थी। दिल्ली नगर निगम चुनाव के नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। जानकारी के मुताबिक यहां मतदान कापी कम रहा था। रविवार होने के बाद भी लगभग आधे वोटर ही पोलिंग बूथ तक पहुंचे। दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए करीब 50 फीसदी ने ही अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया।

Exit mobile version