Site icon OmExpress

दिल्ली पानी-पानी , लेकिन हमेशा की वही कहानी , सबको अपनी सत्ता चमकानी : गौरव शर्मा

नई दिल्ली।राजधानी दिल्ली के लोगो को पिछले कई महीनो से पानी की आपूर्ति को लेकर दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा हैं, इस समय केजरीवाल की सरकार रहते दिल्ली का हाल बद से बदतर हो गया हैं। कांग्रेस के जुझारू नेता व राहुल प्रियंका गाँधी सेना के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि केजरीवाल सरकार दिल्ली के लोगो को पीने लायक तो क्या इस लायक पानी भी मुहैय्या कराने में असमर्थ हैं कि जनता उस पानी से नहा सके। दिल्ली के लोगो की शिकायतें सुनने के लिए न तो कोई सरकार से न ही कोई दिल्ली जल बोर्ड का अधिकारी अभी तक सामने आने को तैयार हैं और न ही सरकार के चर्चित टोल फ्री नंबर पर कोई सुनवाई हो रहीं हैं। केजरीवाल सरकार ने दिल्लीवासियों को मुफ्त पानी का सपना दिखा सिर्फ मुफ्त में बीमारी बाटने का काम किया हैं।

गौरव शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और दिल्ली की केजरीवाल सरकार दोनों एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। केंद्र की मोदी सरकार एक तरफ जहाँ देश की जनता को महंगाई की मार से तड़पा रहीं हैं तो वहीँ दूसरी तरफ केजरीवाल साहब दिल्ली के लोगो को पानी के लिए तरसा रहें हैं। अगर बात की जाए विकास की तो केंद्र की मोदी सरकार तो कुछ उद्योगपतियों के विकास में लगी हुई हैं तो दिल्ली सरकार लोगो के मेहनत के पैसो से महंगे महंगे विज्ञापनों में खर्च कर अपना खुद का विकास करने में मस्त हैं।

गौरव शर्मा ने कहा कि एक छोटा तो दूसरा बड़ा भाई देश की जनता को झूठे वादे सुनाकर लूटने का काम कर रहें हैं। दोनों ही सरकारें एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाकार अपना पल्ला झाड़ती नजर आ रहीं हैं और इन दोनों की गन्दी राजनीती में देश की मासूम जनता पिस रहीं हैं। कांग्रेस की सरकार रहते दिल्लीवासियों को कभी किसी भी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा हैं क्यूंकि कांग्रेस सरकार जो वायदे करती हैं उनको पूरा भी करती हैं ,कांग्रेस ने हमेशा देश-हित में काम किया हैं।

Exit mobile version