Site icon OmExpress

दिल्ली महिला आयोग की अध्‍यक्ष स्वाति मालीवाल का पति नवीन जयहिंद से हुआ तलाक

कहा-मैं हमेशा उन्हें और हमारा जीवन, जो हम साथ बिता सकते थे, उसे मिस करूंगी
अनूप कुमार सैनी
नई दिल्ली, 19 फरवरी। हरियाणा आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद और दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल अब पति-पत्नी नहीं रहे। दोनों के बीच तलाक हो गया है। इसकी जानकारी खुद स्वाति मालीवाल ने अपने ऑफिसियल ट्विटर अकाऊंट से ट्वीट कर दी है।
दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाती मालीवाल ने ट्वीट में लिखा- उनकी परियों की कहानियों वाले दिन खत्म हो गए। सबसे दुखद पल तब होता है, जब आपकी सुखद कहानी का अंत हो जाता है। मेरी सुखद कहानी खत्म हो गई है। मेरा और नवीन का तलाक हो गया है। उन्होंने कहा है कि कई बार बहुत अच्छे लोग भी साथ नहीं रह पाते हैं। मैं हमेशा उन्हें और हमारा जीवन, जो हम साथ बिता सकते थे, उसे मिस करूंगी।

इसके साथ ही उन्होंने अंत में लिखा, “मैं हर दिन भगवान से प्रार्थना करूंगी कि वे हमें और हमारे जैसे दूसरे लोगों को ताकत दें ताकि जब ऐसे पल आएं तो इस दर्द को सहन किया जा सके।

Exit mobile version