Site icon OmExpress

दिल्ली में चल रहे किसानों के आंदोलन के समर्थन में आरएलपी आज दिल्ली आज करेंगा

जयपुर । राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के संयोजक और नागौर के सांसद हनुमान बेनीवाल ने 2 लाख किसानों- जवानों के साथ शनिवार को दिल्ली (Delhi) कूच करने का दावा किया है. उन्होंने बताया कि दिल्ली कूच से पहले कोटपूतली में किसान (Farmer) और पार्टी कार्यकर्ता एकत्र होंगे. इसके बाद सुबह 11:30 बजे शाहजहापुर बॉर्डर की ओर कूच करेंगे. पार्टी के तीनों विधायक, पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य, जिला अध्यक्ष समेत अन्य पदाधिकारी इस आंदोलन में मौजूद रहेंगे ।

पार्टी संयोजक हनुमान बेनीवाल ने कहा कि देश का अन्नदाता कड़ाके की ठंड में सड़कों पर बैठा है. ऐसे में केंद्र सरकार को किसानों का मन रखते हुए तीनों कृषि बिलों को वापस लेने की जरूरत है।

दिल्ली कूच से पहले बेनीवाल गुरुवार को जयपुर के दौरे पर रहे, जहां उन्होंने दर्जनों कस्बों में जन सम्पर्क करके 26 दिसम्बर को किसान आंदोलन के समर्थन में दिल्ली चलने का आह्वान किया. वहीं शुक्रवार को अलवर के किसानों से दिल्ली चलने का आह्वान किया।

Exit mobile version