वीडियो, सीसीटीवी व मुखबिरों की मदद से अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी पुलिस

नई दिल्ली : दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में बीते शनिवार को हनुमान जयंती पर निकली शोभायात्रा पर पथराव के बाद भड़की हिंसा मामले में पुलिस ने अब तक 14 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें बहस के बाद हिंसा भड़काने वाले अंसार और गोली चलाने वाले असलम समेत सभी 14 आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। ये सभी जहांगीरपुरी इलाके के ही निवासी हैं। वीडियो, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिरों की मदद से पुलिस अन्य आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। आज रविवार को पुलिस अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम को दो समुदाय के लोगों के बीच पथराव हुआ और कुछ वाहनों को फूंक दिया गया। डीसीपी (नॉर्थ-वेस्ट) उषा रंगनानी ने बताया कि भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास), 120 बी (आपराधिक साजिश), 147 (दंगा) और हथियार अधिनियम की संबंधित धाराओं के तथा FIR दर्ज की गई थी। हिंसा में कुल नौ लोग घायल हुए हैं, जिनमें आठ पुलिसकर्मी व एक आम नागरिक शामिल है। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एक सब-इंस्पेक्टर को गोली लगी है और जिनकी हालत स्थिर है।

गिरफ्तार आरोपियों की सूची

  1. जाहिद (22 साल) पुत्र अल्फाजुद्दीन, 2. अंसार (35 साल) पुत्र अलाउद्दीन, 3. शहजाद (33 साल) पुत्र अली अकबर, 4. मुक्तयार अली (28 साल) पुत्र समाबुल, 5. मोहम्मद अली (22 साल) पुत्र शेख हसन, 6. आमिर (22 साल) पुत्र फजलुर्रहमान, 7. अक्शर (26 साल) पुत्र शेख समाउल, 8. नूर आलम (28 साल) पुत्र होशियार रहमान, 9. मोहम्मद असलम उर्फ खोदू (22 साल) पुत्र समाउल, 10. जाकिर (22 साल) पुत्र शेख रफीक, 11. अकरम (22 साल) पुत्र मोहम्मद शकील, 12. इम्तियाज (29 साल) पुत्र मोहम्मद इसराइल, 13. मोहम्मद अली उर्फ जसमुद्दीन (27 साल) पुत्र इसराफिल, 14. अहीर (35 साल) पुत्र हनीफ खान।