Site icon OmExpress

दिव्यांगों ने दिया संदेश, हम किसी से कम नहीं

जयपुर /गुलाबी नगरी सर्दी में , रविवार

की सुबह 5:00 बजे से शुरू हुई मैराथन मैं दिव्यांगों की ओर से फिटनेस और स्वच्छता का संदेश दौड़ कर दीया जयपुर गुलाबी नगरी में इंटरनेशनल रनर्स के साथ दौड़ते हुए दिव्यांग। राहुल मेघवंशी ने संवाददाताओं को बताया की रामनिवास बाग के साउथगेट से शुरू हुई पिंक सिटी हाफ मैराथन यह मैराथन राजस्थान पत्रिका के सहयोग से आयोजित हुई। वन एवं पर्यावरण मंत्री सुखराम विश्नोई, मुख्य सचिव बीडी गुप्ता, प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर इनकम टैक्स नीना निगम, एडीजी जंगा श्रीनिवास राव, हरमीत सेहरा, मानस टोडी ने मैराथन का फ्लैग ऑफ किया। इस मैराथन में सभी प्रकार के दिव्यांगों ने भाग लिया इस मैराथन में दिव्यांग लड़कियों ने भी भाग लेकर राजस्थान का नाम गौरव किया।

मैराथन में मीरा कुमारी, पूनम, ममता, प्रतिभा भटनागर, कल्पना, टाइगर, राहुल मेघवंशी, अक्षय भटनागर, चुन्नीलाल, उमाशंकर, इशाक मोहम्मद, ओम प्रकाश, जमनालाल, देवेंद्र, मुकेश मीणा, मोहन सिंह, रतन राम, दिनेश, राजकुमार, दौलतराम, दिलीप काठात, रोहित, यशपाल, चंदन वर्मा, रवि, छोटा बालक राहुल व बहुत दिव्यांगों ने भाग लिया। मानसरोवर दिव्यांग रोजगार कोष, एक मुस्कान दिव्यांगों के नाम, नारी शक्ति शोभा ट्रस्ट, यूथ फॉर जॉब, सपोर्ट फाउंडेशन फॉर आटिज्म एंड डेवलपमेंटल डिसबिलिटीएस* की टीम ने मैराथन में अपना हौसला दिखाया।

Exit mobile version