Site icon OmExpress

दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में दीपोत्सव कार्यक्रम में पहुंचे केंद्रीय मंत्री मेघवाल

बीकानेर / दिव्यांग सेवा संस्थान बीकानेर में दीपावली की छुट्टियों से पहले दीपोत्सव कार्यक्रम रखा गया जिसमें संस्थान के दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए दीपको की प्रदर्शनी लगाई गई तथा संस्थान के बच्चों द्वारा केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल दिव्यांग बच्चों द्वारा उनको दीपको की भेंट की गई तथा अर्जुन राम ने दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए दीपों की बहुत सराहना की और संस्थान में अंबेडकर शिक्षक संघ के रोहिताश कांटिया, रतनलाल जीनगर और कमल नारायण आचार्य, महेन्द्र सिंह ने संस्थान में जाकर दिव्यांग बच्चों द्वारा बनाए गए दीपको की सराहना की।

सभी गणमान्य लोगों का कहना है कि ऐसा कार्य समय समय पर होने पर इन दिव्यांग बच्चों को प्रोत्साहन मिलता है और यह अपने हुनर को पहचान सके ।

संस्था प्रधान जेठाराम ने कहा कि इसी के साथ कई तरह की एक्टिविटी कराते हैं जिससे कि बच्चों को निरंतर प्रोत्साहन मिलता रहे इस अवसर पर सुमन सनवाल, राजेश बारुपाल, मोनिका जीनगर, महेंद्र बारुपाल, संतोषी देवी और पुजारी भंवरलाल उपस्थित रहे

Exit mobile version