Site icon OmExpress

दि झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक के आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को नहीं मिला 3 महीने से वेतन

सन्तोष सैनी
झज्झर, 26 मार्च। आज न केवल भारत देश बल्कि पूरी दुनिया कोरोना नामक भयंकर महामारी से जूझ रही है, जिसके चलते भारत की केंद्र व राज्य सरकार पूरे देश के लोगों को केवल ना ही सस्ता बल्कि मुफ्त में राशन मुहैया करवा रही है ताकि लोग इस वैश्विक महामारी से अपना भरण पोषण कर सकें।
दूसरी ओर बड़ी विडंबना की बात है कि दी झज्जर सेंट्रल कोऑपरेटिव बैंक में आउटसोर्सिंग एजेंसी द्वारा लगाए गए सेवादार सुरक्षाकर्मी एवं कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर कार्यरत कर्मचारियों को तीन तीन महीनों के वेतन से वंचित रखा गया है गौरतलब है कि वैश्विक महामारी के चलते जहां लोग अपने अपने घरों में बैठे हुए हैं वही आपातकाल सेवा में शामिल बैंक जहां पर आज भी कर्मचारी अपनी जान को जोखिम में डालकर कार्य कर रहे हैं उनका 3-3 महीनों का वेतन ना मिलना बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण विषय है वो भी ऐसे कर्मचारी जिनके बिना बैंक के कार्य पर खासा प्रभाव पड़ सकता है क्योंकि एक सुरक्षाकर्मी जो पूरे बैंक की सुरक्षा करता है सेवादार और कंप्यूटर ऑपरेटर यह दोनों भी प्रमुखता से अपने कार्य को देखते हैं ऐसे समय में भी दी झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक लिमिटेड इनका वेतन अदा नहीं करता तो इनके परिवार का भरण पोषण कैसे होगा विचारणीय विषय है
वेतन न मिलने से परेशान कर्मचारियों का कहना है कि हमारे इस परेशानी के पूर्ण रूप से जिम्मेदार द झज्जर केंद्रीय सहकारी बैंक के महाप्रबंधक जितेंद्र कुमार यादव एवं स्थापना अधिकारी सुखबीर बालियान है। कर्मचारियों ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल एवं सहकारिता मंत्री बनवारी लाल से प्रार्थना की है कि इस मामले को संज्ञान में लेते हुए हमारा वेतन हमें दिलवाया जाए।

Exit mobile version