Site icon OmExpress

दीदी की रसोई टीम ने सेक्टर 70 नोएडा में जरूरतमंदों में किया गर्म कपड़ों का वितरण

– गंगेश्वर दत्त शर्मा

नोएडा, दीदी की रसोई टीम ने सेक्टर- 70, नोएडा के वृद्ध व वरिष्ठ नागरिक साधु राम, अश्वनी, मानसिंह, राजकुमारी, मधु, मुनेश, चंचल, आशा, सीमा, भारती, निर्मला, उषा, चंदन देवी, मीरा, कंचन आदि को सोल/ साड़ी उड़ाकर सम्मानित किया।साथ ही इस अवसर पर जरूरतमंद गरीब लोगों को गर्म कपड़ों का वितरण किया गया।
गरीब लोगों की मदद करने के लिए सेक्टर 70 के वरिष्ठ नागरिकों ने दीदी की रसोई टीम की वरिष्ठ समाजसेविका रितु सिन्हा, मजदूर नेता सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, समाजसेवीका संगीता चौधरी, उषा देवी, भारती नेगी, मंजू शर्मा, प्रियंका को फूल माला/ गुलदस्ता देकर सम्मानित किया।

Exit mobile version