Site icon OmExpress

दुबई एक्सपो में राजस्थान प्रतिनिधिमंडल ने निवेशकों से की चर्चा

– 1500 करोड़ से अधिक के एमओयू और एलओआई पर हुए हस्ताक्षर*

जयपुर।नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल, श्री परसादी लाल मीणा और उद्योग राज्य मंत्री श्री अर्जुन सिंह बामनिया की अगुवाई वाले प्रतिनिधिमंडल ने दुबई एक्सपो में रविवार को निवेशकों से चर्चा की। इस दौरान कई निवेशकों ने निवेश करने की इच्छा जताई। लॉजिस्टिक, सिरेमिक, स्टोन, रियल एस्टेट, पर्यटन और कृषि क्षेत्रों से संबंधित 1500 करोड़ रुपए से अधिक के एमओयू (मेमोरेंडम ऑफ़ अंडरस्टैंडिंग) और एलओआई (लेटर ऑफ इंटेंट) पर हस्ताक्षर किए गये। राज्य प्रतिनिधिमंडल ने विभिन्न निवेशकों के साथ वन-टू-वन मीटिंग भी की। साथ ही, दुबई चेंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर राज्य में निवेश की संभावना से अवगत कराते हुए *24 और 25 जनवरी* को आयोजित होने वाले *‘इन्वेस्ट राजस्थान’* में आमंत्रित किया गया।

नगरीय विकास मंत्री श्री शांति धारीवाल ने बताया कि राजस्थान में निवेश को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही है। प्रवासी राजस्थानियों के साथ ही विभिन्न देशों के निवेशकों ने राज्य में निवेश करने की इच्छा जाहिर की है।

Exit mobile version