Site icon OmExpress

दुर्गा पूजा को लेकर बैठक आयोजित ..

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-जिले के त्रिवेणीगंज प्रखण्ड मुख्यालय क्षेत्र के अजगैबी काली दुर्गा मंदिर के प्रांगण में शनिवार को बैठक आयोजित की गई।जिसकी अध्यक्षता पूजा समिति के वर्तमान अध्यक्ष दिलीप कुमार यादव ने की है।बैठक में गत दुर्गा पूजा के आय-व्यय एवं होने वाले दुर्गा पूजा के संचालन को ले विचार -विमर्श किया गया ।बैठक से सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पूर्व कमिटी के सदस्य पुनः 2020-21 के लिए रहेंगे।बैठक में मुखिया बिजेन्द्र यादव,सरपंच दीपनारायण यादव,प्रो.मदन मोहन,प्रो.कृष्णदेव यादव,प्रो.अशोक यादव,कपलेश्वर यादव,उमा अग्रवाल,लड्डू चौखनी,गंगा यादव,बद्री भगत,राजेन्द्र यादव,कृष्ण मुरारी चौखनी सहित दर्जनों लोग शामिल थे।

Exit mobile version