Site icon OmExpress

दुष्कर्मी मौलवी को अंतिम सांस तक कारावास की सजा



कोटा (ओम एक्सप्रेस) । राजस्थान के कोटा में मंगलवार को दुष्कर्मी मौलवी को कोर्ट ने अंतिम सांस तक कारावास की सजा सुनाई है। अभियुक्त ने छह साल की मासूम बालिका को अपनी हवस शिकार बनाया था। कोर्ट ने उसे उसके कर्मों की सजा सुनाई, जो उसे मरते दम तक भुगतनी होगी। दरिंदे को यह सजा पांच महीने पहले 6 छह साल की मासूम बालिका से दरिंदगी करने पर पॉसो कोर्ट-3 ने सुनाई। विशिष्ट न्यायाधीश दीपक दुबे ने समाज को भावुक करने वाली कविता भी फैसले के आदेश की कॉपी में लिखी। पीडि़त बच्ची को हौसले की उड़ान और नई जिंदगी खुशहाल होकर जीने के लिए प्रेरित करने वाली कविता लिखी। न्यायाधीश दीपक दुबे लिखते हैं, ओ मेरी नन्ही मासूम परी, रानी तुम खुश हो जाओ, तुहें रूलाने वाले दुष्ट राक्षस को हमने जिंदगी की आखिरी सांस तक के लिए सलाखों के पीछे भेज दिया है, अब तुम इस धरती पर निडर होकर अपने सपनों के खुले आसमान में पंख लगाकर उड़ सकती हो, तुम सदा हंसती रहो, चहकती रहो, बस यही प्रयास है हमारा।

Exit mobile version