Site icon OmExpress

देवघर में त्रिकूट पर्वत पर रोपवे हादसे में दो की मौत, कई घायल

एनडीआरएफ की मदद से सेना भी रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी
सांसद निशिकांत ने गृह मंत्री शाह को दी जानकारी
सभी आला अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद

रिपोर्ट – अनमोल कुमार

देवघर : झारखंड के देवघर में रविवार की शाम को राम नवमी के अवसर पर त्रिकूट पर्वत पर बड़ी संख्या में पर्यटक रोपवे का आनंद ले रहे थे इसी दौरान रोपवे का एक तार टूट गया, जिसकी वजह से एक ट्रॉली नीचे गिर गई और चार-पांच तालियां आपस में टकरा गई। घटना में दो महिलाओं की मौत हो गई और कई पर्यटक घायल हो गए। इस हादसे में करीब चार दर्जन लोग रात भर ट्रॉली की केबिन और पहाड़ पर अंधेरों में फंसे रहे। रात में ऊंचाई और अंधेरे की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन पूरा नहीं हो पाया था। सोमवार सुबह एक बार फिर से राहत बचाव कार्य शुरू हुआ। एनडीआरएफ की मदद में सेना ने भी कमान संभाल लिया है। मौके पर पहुंचे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पूरे हालात की जानकारी दी। उसके बाद सेना के हेलीकॉप्टर की मदद से फंसे हुए लोगों को निकालने की कवायद जारी है। स्थानीय निवासी भी रेस्क्यू ऑपरेशन में हर संभव सहयोग कर रहे हैं। देवगढ़ के डीसी मंजूनाथ भजंत्री, एसपी सुभाष चंद्र जाट, तथा एसडीओ दिनेश कुमार यादव समेत पूरा प्रशासनिक अमला त्रिकूट में कैंप कर रहा है। सांसद निशिकांत दुबे भी लगातार त्रिकूट पर्वत में ही बने रहकर रेस्क्यू ऑपरेशन की निगरानी कर हैं। सुबह से ट्रॉली की केबिन और पहाड़ पर फंसे हुए लोगों को खाना पानी पहुंचाने की कवायद शुरू हो गई है। जो लोग ऊपर से नीचे लाए जा रहे हैं, उन्हें स्थानीय लोग राहत मुहैया करा रहे हैं और एंबुलेंस से उन्हें नजदीकी अस्पताल में भेजा जा रहा है। जानकारी के अनुसार अब तक फंसे लोगों में भागलपुर देवघर और मालदा जिले के अधिकांश लोग हैं । कुछ लोगों की पहचान की गई है जिनमें अमित कुमार, जया कुमारी कर्तव्य राम, खुशबू कुमारी भागलपुर के धीरज, कौशल्या देवी, तनु कुमारी, डिंपल, अतुल शर्मा, सुधीर दत्ता, सौरभ दास, छठी लाल साह, विनय दास, नमन कुमार हैं। जानकारी के अनुसार बिहार से भी एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची है और आईटीबीपी की टीम को भी लगाया गया है। देवघर एयरपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक दो हेलीकॉप्टर से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। फंसे हुए लोगों को खाना पैकेट और पानी के बोतल पहुंचाए जा रहे हैं।

Exit mobile version