Site icon OmExpress

देवी सिंह भाटी ने कोरोना महामारी को देखते हुए लाॅकडाउन करने की मांग

बीकानेर । पूर्व सिंचाई मंत्री देवी सिंह भाटी ने जिला प्रशासन से कोरोना के बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए लाॅकडाउन करने की मांग की है। भाटी ने कहा कि पूरे बीकानेर के लगभग हर क्षेत्र मोहल्ले में कोरोना संक्रमित मिले रहे हैं जिसके कारण शहर के लोगों में भय की स्थिति बनी हुई है। जिन स्थानों पर कर्फ्यू लगाया उनकी पालना भी सही नियमानुसार नहीं हो पा रही है। जिसके कारण संक्रमित लोग ही दूसरों को संक्रमित कर रहे हैं । उन्होंने कहा कि बाड़मेर में भी बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए लाॅकडाउन किया चेन तभी टूटेगी जब लाॅकडाउन लगेगा। जनता में भय है फिर भी जनता सड़कों पर है ।

भाटी ने कहा कि गलियों में कर्फ्यू लगाने से समस्या का समाधान नहीं होगा पुलिस की व्यवस्था किए बिना कर्फ्यू की पालना नहीं हो सकती। उन्होंने कहा बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार की तर्ज पर घरों में ही क्वारन्टाईन करें ताकि संक्रमण को बढ़ने से रोका जा सके ।

Exit mobile version