मुंबई ,।बॉलीवुड और भोजपुरी फिल्मो के चर्चित अभिनेता देव सिंह को तीसरा दादा साहेब फाल्के आइकन अवार्ड से नवाजा गया है। ये अवार्ड उन्हें बेस्ट एक्टर इन भोजपुरी इंडस्ट्री केटेगरी में लोकसभा सदस्य गोपाल शेट्टी और कैबिनेट मंत्री फगन्न सिंह कुलास्ते के हाथो दी गयी है। पिछले दिनों मुबंई सांताक्रूज के पांच सितारा आर्किड होटल ये भव्य कार्यक्रम आयोजित की गई थी। देव सिंह फिल्म जगत में पिछले कई वर्षों से सक्रिय हैं।
देव सिंह भोजपुरी फिल्मों के सबसे व्यस्ततम कलाकारों में से एक हैं। भोजपुरी हिंदी सहित उन्होंने लगभग 100 फिल्मो में काम किया है । वर्तमान में देव zee tv के चर्चित शो अगर तुम न होते में नजर आ रहे हैं। जिससे उन्हें कट्टपा मामा के रूप में देशवासी खूब पसंद भी कर रहे हैं।
इस सम्मान से उत्साहित देव दादा साहेब फाल्के फ़िल्म ऑर्गेनाइजेशन और कल्याण जी जाना को धन्यवाद करते हुए ये समान अवधेश मिश्रा को समर्पित करते हैं। देव आगे कहते हैं आज मैं भले अलग अलग भाषाओं में काफी कार्य कर रहा हूँ लेकिन मेरी पहचान भोजपुरी से ही है। मेरे लिए भोजपुरी सब कुछ है, अच्छे विषयो पर काम करने का मौका मिलने पर मैं चूकने वाला नही ।