Site icon OmExpress

देशनोक कस्बे में कॉलेज निर्माण के लिए 5 करोड़ की घोषणा करने वाले दानवीर भामाशाह श्री सुंदरलाल दुगड़ का किया अभिनंदन

देशनोक ,( एनके शर्मा)।
कस्बे में राजकीय कॉलेज निर्माण के लिए भामाशाह सुंदरलाल जी दुगड़ द्वारा 5 करोड रुपए की घोषणा करने पर कस्बे वासियों एवं अनेक संगठनों द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।
यहां श्री करणी मंडल सेवा सदन मैं मुस्लिम समाज द्वारा हार्दिक अभिनंदन करते हुए हाजी बुंदू खां राठौड़ ,हाजी हकीम खां खिलजी ,हाजी नजीर खां खिलजी, मौलाना हसिबुर रहमान, अजीज खिलजी चिरागदीन राठौड़, चांद अली रंगरेज सहित अनेक जनों ने भामाशाह का हार्दिक अभिनंदन किया। इसी तरह भाजपा मंडल ससम्मान धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता गिरीश हिन्दुस्तानी, पूर्व पालिकाउपाध्यक्ष हनुमान दान, गोपाल दान, मंडल महामंत्री प्रदीप कुमार, पार्षद नथमल सुराना, शान्ति लाल भूरा, मनोज सिंह, ताराचंद दर्जी,अखाराम,पंकज देपावत, सहित अनेक जनों द्वारा स्वागत किया गया इसी तरह विप्र फाउंडेशन द्वारा भी दुग्गड का सम्मान किया गया इसी तरह कस्बे के गणमान्य नागरिकों द्वारा भी स्वागत अभिनंदन किया गया।

Exit mobile version