Site icon OmExpress

देशनोक थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर युवक की मौत

बीकानेर। देशनोक थाना क्षेत्र में एक युवक की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई। फिलहाल पुलिस शिनाख्ती के प्रयास में जुटी हुई है। पुलिस के अनुसार मंगलवार को को जम्मू से अहमदाबाद चलती है जिससे देशनोक से बीकानेर की तरफ रेलवे स्टेशन देशनोक से करीबन दो किमी बीकानेर की तरफ वक्त करीबन 1:10 एएम पर एक व्यक्ति ट्रेन से कट गया है। जिसका हुलिया कद लगभग पांच फिट आठ इंच, रंग गेहुआं है। चौकड़ी दार शर्ट व नीले रंग की जीन्स पहन रखी है। बांए हाथ में डिजिटल घड़ी पहन रखी है। फिलहाल शव को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देशनोक की मोर्चरी में रखवाया गया है। जिसकी शिनाख्त नहीं हो पायी है।

Exit mobile version