Site icon OmExpress

देशनोक ब्लड सेवा समिति का रक्त दान शिविर का आयोजन मंगलवार को

बीकानेर। बीकाणा ब्लड सेवा समिति एवं देशनोक ब्लड सेवा समिति के संयुक्त तत्वधान में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन मंगलवार को सुबह स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र देशनोक में अयोजित होगा। अध्यक्ष पूजा मोहता ने बताया कि इस अवसर पर बतौर अतिथि के रूप में पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी महानिदेशक बीएसएफ श्री पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ , संभागीय आयुक्त नीरज के पवन, जिला कलेक्टर भगवती प्रसाद व नगर पालिका चेयरमैन ओमप्रकाश मूंधड़ा व देशनोक थाना प्रभारी संजय सिंह राठौड़ , सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी लोकेंद्र सिंह राठौड़ को निमंत्रण दिया गया है। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चे और गांव के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version