Site icon OmExpress

देशनोक महाविद्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को

-उच्च शिक्षा मंत्री भाटी करेंगे उद्घाटन

बीकानेर, 29 अक्टूबर। उच्च शिक्षा मंत्री भंवर सिंह भाटी शुक्रवार को विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री सुबह है 9 बजे जिला उद्योग संघ सभागार में होटल एसोसिएशन बीकानेर द्वारा आयोजित सदस्यता प्रमाण पत्र वितरण समारोह में भाग लेंगे। इसके बाद बरसिंगसर में सुबह 10.30 बजे पेट्रोल पंप के उद्घाटन समारोह में भाग लेंगे।
उच्च शिक्षा मंत्री देशनोक में राजकीय महाविद्यालय का उद्घाटन सुबह 11 बजेे करेंगे। देशनोक में ही नगर पालिका द्वारा करवाए गए विभिन्न विकास कार्यों का उद्घाटन तथा कोविड-19 के जन जागरूकता रैली के कार्यक्रम तथा मास्क वितरण के कार्यक्रम में भाग लेंगे।

Exit mobile version