Site icon OmExpress

देशनोक व्यापार मंडल अध्यक्ष चोहान ने सौपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन

बीकानेर।व्यापार मंडल देशनोक के अध्यक्ष करणी दान चौहान ने जिला कलक्टर को ज्ञापन देकर देशनोक कस्बे में प्रस्तावित श्री मां करणी आवासीय योजना में प्रस्तावित भूखंडों की नीलामी में पुनः विचार करने बाबत तथा कस्बे वासियों की हितों पर ध्यान देने बाबत की मांग की गई है। चौहान द्वारा जिलाधीश को दिया ज्ञापन में लिखा है देशनोक नगर पालिका द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग पर 13 से 21 अप्रैल तक भूखंडों की नीलामी प्रस्तावित है। योजना में कई बिंदुओं पर विचार करने की आवश्यकता है कि प्रस्तावित आवास योजना में देशनोक नगरपालिका क्षेत्र ही हो , सेवानिवृत्त कर्मचारी ,विधवा, विकलांग, सैनिक ,पत्रकार, एवं वर्तमान में कस्बे में अन्यत्र कार्यरत कर्मचारियों के लिए आरक्षण हो, वर्णित श्रेणी वालों को विशेष छूट का प्रावधान किया जावे, आवास योजना हेतु व्यवसायिक भूखंडों जैसे दुकान गोदाम के लिए भी क्षेत्र आरक्षित हो, वर्तमान की समस्याओं को देखते हुए भविष्य को ध्यान रखते रखते हुए आवासीय योजना इस प्रकार बने कि बिजली, पानी, गंदे पानी की निकासी व शुद्धिकरण जैसे ट्रीटमेंट प्लांट आदि की व्यवस्था भी सुचारू हो, सुरक्षा व्यवस्था की जरूरत को ध्यान में रखकर कार्य संपादित हो ,सभी कार्य व्यवस्थित किया जाए तो कस्बे वासियों को एक सुव्यवस्थित आधुनिक सुविधाओं से परिपूर्ण आवासीय योजना मिल सकती है ।

Exit mobile version