Site icon OmExpress

देश की कानून व्यवस्था बद से बदतर : रामजी लाल सुमन

समाज का कोई भी तबका आज नहीं सुरक्षित

आगरा रविवार को समाजवादी पार्टी का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन के नेतृत्व में विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉक्टर आर के भारती के परिवार से मिलने पुष्पांजली हॉस्पिटल पहुंचा परिवार को ढाढस बंधाया तथा पूरे घटनाक्रम की जानकारी प्राप्त की
सुमन ने कहा प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो चुकी है जहां एक ओर बैंको के एटीएम लूट रहे हैं वहीं शिक्षाविद् को सरेआम गोली मारी जा रही है शमशाबाद ब्लॉक में सोते हुए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाज का कोई भी तबका आज सुरक्षित नहीं हैं अपराधियों पर किसी भी प्रकार का मनोवैज्ञानिक दबाव सरकार का नहीं है।

एक और जहां जनता कोरॉना संक्रमण से परेशान है वहीं अपराधी स्वच्छंद होकर अपराध कर रहे हैं।
प्रतिनिधिमंडल में प्रमुख रूप से सपा नेता लाल सिंह लोधी, धर्मेंद्र यादव,युवा नेता हेमंत यादव, बड़े उर्फ धर्मेंद्र यादव,कुलवंत लोधी, शैंकी शिरोतिया,महावीर राजपूत इत्यादि उपस्थित रहे।

Exit mobile version