Site icon OmExpress

देश के सबसे बड़े नामी पत्रकार संगठन आईएफडब्ल्यूजे हुई आक्रामक

-वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह चौहान के साथ अभद्रता व मारपीट को लेकर प्रदेश के पत्रकार हुए एकजुट

शहर विधायक मनीषा पँवार ने जताया दुःख-मुख्यमंत्री तक पत्रकार के साथ हुए दुर्व्यवहार की भेजेंगी रिपोर्ट

जोधपुर। जोधपुर के वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह चौहान के साथ डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर एम एस चारण द्वारा किया गया दुर्व्यवहार, अभद्रता पूर्ण मारपीट व घसीटने को लेकर लगातार प्रदेश के पत्रकारों में रोष बढ़ता जा रहा है। वहीं देश के 24 राज्यों में पत्रकारों के हितों के लिए लड़ने वाली आईएफडब्ल्यूजे संगठन जोधपुर डिस्कोम के चीफ इंजीनियर एमएस चारण पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर उन्हें तुरन्त निलंबित करने की मांग कर रहा है। सोमवार को डिस्कॉम के चीफ इंजीनियर कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष सिंह चौहान के साथ चीफ इंजीनियर एम एस चारण के मौखिक आदेश पर अभद्र दुर्व्यवहार कर कर्मचारियों द्वारा पत्रकार के साथ मारपीट करवाने व घसीटने का कार्य किया गया था। जिसको लेकर वरिष्ठ पत्रकार चौहान ने चीफ इंजीनियर चारण के खिलाफ शास्त्री नगर पुलिस थाने में मुकदमा दर्ज करवाया था। वरिष्ठ पत्रकार के साथ हुई अमानवीय घटना पर शहर विधायक मनीषा पँवार ने गहरा दुःख व्यक्त किया है। साथ ही अमर्यादित घटना को अंजाम दिलाने वाले डिस्कोम अधिकारी एमएस चारण के ख़िलाफ़ मुख्यमंत्री को तथ्यात्मक रिपोर्ट भेजने का भरोसा दिलाया है।
वहीं बुधवार को प्रदेश कार्यकारिणी के डॉ मोइनुल हक, जोधपुर शहर के जिलाध्यक्ष डॉ के आर गोदारा, महासचिव सुभाष सिंह चौहान के साथ करीब 50 पत्रकारों ने जिलाकलक्टर हिमांशू गुप्ता, पुलिस कमिश्नर नवज्योति गोगोई को ज्ञापन सौंपकर गिरफ्तार करने की पुरजोर माँग की है।

Exit mobile version