Site icon OmExpress

देश के 33 ठिकानों पर सी बी आई ने “एस आई भर्ती घोटाले ” में हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर में छापेमारी की


_पुलिस और CRPF अफसरों के आवास भी खंगाले जा रहे हैं

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी “)। इन दिनों केंद्रीय जांच एजेंसियों द्वारा छापेमारी कभी ED, कभी NIA तो कभी CBI की टीमों को छापा मारते हुए देखा जा रहा है। वहीं आज मंगलवार को भी CBI की अलग-अलग टीमें देश के 33 ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई कर रही हैं। बताया जा रहा है कि जम्मू-कश्मीर के एसआई भर्ती घोटाले के सिलसिले में सीबीआई छापेमारी की जा रही हैं।
हरियाणा, दिल्ली-एनसीआर सहित इन जगहों पर जबरदस्त छापेमारी
मिली जानकारी के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा के कई जिलों, गांधीनगर, गाजियाबाद, बेंगलुरु, दिल्ली सहित अलग-अलग स्थानों पर CBI छापेमारी कर रही है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर एसएसबी परीक्षा नियत्रकों, जम्मू-कश्मीर पुलिस, डीएसपी और सीआरपीएफ के अधिकारियों के परिसर भी खंगाले जा रहे हैं।

Exit mobile version