Site icon OmExpress

दोनों किडनी खराब, मौत से जूझ रहे रमन को डोनर की दरकार

-पुलिस का मानवीय चेहरा आया सामने

– थाने में पदस्थापित महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर ने पीड़ित युवक की आर्थिक मदद

बिहार(सुपौल)-(कोशी ब्यूरों)-जिले के त्रिवेणीगंज प्रखण्ड क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयूरवा गांव वार्ड 2 निवासी लगभग 23 बर्षीय रमन कुमार को नहीं पता था कि हाईब्लड प्रेशर की समस्या उसकी दोनों किडनी खराब कर देगी।करीब दो साल से इस समस्या से जूझ रहा है। उसकी दोनों किडनी को पूरी तरह खराब कर दिया है। उसे पता ही नहीं चला कब वह मौत के पास पहुंच गया। अब वह जिंदगी के लिए लड़ रहा है। अब रमन को एक किडनी दान करने वाले डोनर और ट्रांसप्लांट कराने के लिए 8 से 10 लाख रुपए की जरूरत है। उसे दानवीरों के इस शहर से उम्मीद है कि उसे ऐसा शख्स जरूर मिलेगा जो उसके जीवन के लिए एक किडनी और कुछ पैसों की मदद करेगा। गरीबी के कारण इलाज कराने में असमर्थ परिवार की बेबसी सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के पुलिस का मानवीय चेहरा भी सामने आया। दरअसल त्रिवेणीगंज थाने में पदस्थापित महिला पुलिस सब इंस्पेक्टर(पीएसआई)संजुला कुमारी मदद के लिए आगे आई हैं।जहां पीड़ित युवक को थाने पर बुलाकर पैतीस सौ(3500)की आर्थिक मदद की है।उन्होंने पीड़ित युवक से हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।रमन बताता है कि उसकी पत्नी व एक बेटा है।

चल रहे इलाज के लिए अपना जमीन,जेबरात आदि बिक चुके हैं। इसके बाद भी आर्थिक मदद लेनी पड़ी। अब वह काम-काज नहीं कर पा रहा है। वर्तमान में हफ्ते में दो तीन मर्तबा डायलिसिस हो रहा। जिसकी खर्च एकबार में 25 सौ रुपया लगता है।परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा है लेकिन इस परिवार को सरकार की भी आर्थिक मदद नहीं मिल रही है। जिंदगी और मौत से जूझ रहा युवक और
परिवार के लोग चाहकर भी कुछ नहीं कर पा रहे है।

Exit mobile version