Site icon OmExpress

दो अलग अलग हादसों में पानी की टंकी में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत

जैसलमेर/बीकानेर। (भाषा) राजस्थान के जैसलमेर और बीकानेर में दो अलग अलग हादसों में पानी की टंकी में डूबने से चार मासूम बच्चों की मौत हो गई।

जैसलमेर जिले में सोमवार को एक हादसे में दो बच्चों की टंकी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस थाना मोहनगढ के थानाधिकारी मानक राम बिश्नोई ने बताया कि नहरी क्षेत्र के अर्जुना माइनर के खेत में यह हादसा हुआ। इसमें सुल्ताना निवासी लोकेन्द्र (8) और प्रद्युम्न (7) की टंकी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार संभवत पैर फिसलने से यह हादसा हुआ।

एक अन्य हादसे में बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में रविवार को टंकी में पानी भरते समय दो मासूम बच्चों की पानी में डूबने से मौत हो गई।

पुलिस ने सोमवार को बताया कि गांव 17 एलकेडी लूणखां में खेत की एक टंकी में से पानी भरते समय पानी में डूबने से 10 वर्षीय राजेश व 8 वर्षीय सुमन की हुई मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में कोई मामला दर्ज नहीं किया गया।

Exit mobile version