Site icon OmExpress

दो अलग अलग हादसों में हुई दो लोगो की मौत

बीकानेर। गंगाशहर पुलिस थाना क्षेत्र स्थित मोहता सराय में पेड़ पर युवक का शव लटका हुआ मिला। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की शिनाख्त चौपड़ा बाड़ी निवासी राजू (19) पुत्र आशाराम के रूप में हुई है। पृथमदृष्टया मामला आत्महत्या का है। पुलिस के अनुसार शव के पास एक बाइक भी मिली है।

उधर।कपिल सरोवर में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह सरोवर में शव तैरता मिला। इसके बाद लोगों ने पुलिस को को सूचित किया। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकलवा कर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया। जानकर सूत्रों के अनुसार कुछ दूरी पर पुलिस को एक बाईक बरामद हुई है। शव दो तीन पुराना होने की वजह से बॉडी गल चुकी है।फिलहाल अभी मृतक की पहचान नही हो पाई है

Exit mobile version