Site icon OmExpress

दो गुटों में विवाद के कारण हुई पत्थरबाजी

बीकानेर।नयाशहर थाना इलाके में दो गुटों में आपसी विवाद के चलते पत्थरबाजी हो गई है। जिसको लेकर क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा गेट के सामने दो गुटों में किसी बात को लेकर हुई बोलचाल के बाद पत्थरबाजी शुरू हो गई। अचानक हुए इस घटनाक्रम से सड़क पर अफरा तफरी का माहौल हो गया। बताया जा रहा है कि जमीनी विवाद को लेकर दो परिवारों में हुई इस संघर्ष में दुकानें सटासट बंद हो गई और लोग तमाशबीन होकर इस पूरे घटनाक्रम को देखते रहे। यह भी पता चला है कि रविवार रात को भी इस दो परिवारों के कुछ युवक आमने सामने हुए थे। घटना की जानकारी के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर विवाद करने वालों को थाने ले गई है।

Exit mobile version