Site icon OmExpress

दो दर्जन से अधिक उद्योगों को प्रदान की स्वीकृति- वर्मा

– एसओपी के अनुसार करना होगा कार्य
वैशाली सैनी
रोहतक। प्रशासन द्वारा पिछले दो दिनों में दो दर्जन से भी अधिक उद्योगों को संचालित करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा अनुमति प्रदान कर दी गई है। उपायुक्त आर. एस. वर्मा अपने कार्यालय में इस संबंध में अधिकारियों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि लॉक डाऊन में वाणिज्यिक गतिविधियों को चलाने के लिए 27 उद्योगों को पिछले दो दिन में गाड़ियों व लेबर की क्षमता सहित अनुमति प्रदान की गई है। इन सभी उद्योगों को स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर के अनुसार कार्य करना होगा। अगर इस प्रक्रिया में गड़बड़ी पाई जाती है तो अनुमति को रद्द कर दिया जाएगा।

उपायुक्त आर. एस. वर्मा ने कहा कि सभी उद्योगों की मॉनिटरिंग जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा की जाएगी। अब तक 160 आवेदन उद्योगों को चलाने के लिए आ चुके हैं। उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन की विभिन्न संगठनों के साथ बातचीत हो चुकी है और सभी ने एकमत में यह कहा है कि लॉक डाउन 3 मई तक लगातार जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि रोहतक दिल्ली के नजदीक है और दिल्ली कोरोना का हॉटस्पॉट बना हुआ है। इसलिए रोहतक में लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जाएगा।

Exit mobile version