Site icon OmExpress

द्वारका प्रसाद तिवाड़ी की दसवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की

बीकानेर ( ओम एक्सप्रेस ) । भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य, भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष व करणी औद्योगिक क्षेत्र के संस्थापक अध्यक्ष रह चुके द्वारका प्रसाद तिवाड़ी की दसवीं पुण्यतिथि के अवसर पर आज करणी इंडस्ट्रियल एशोसिएशन भवन स्थित उनकी मूर्ति स्थल पर श्रद्धांजलि सभा रखी गई रमेश तिवाड़ी ने बताया कि श्रद्धांजलि सभा में बीकानेर के गणमान्य लोग आये और स्व०द्वारकाप्रसाद तिवाड़ी के जीवन परिचय पर प्रकाश डाला । जिनमे मुख्य गोपाल गहलोत वरिष्ठ कांग्रेसी नेता , कर्मचारी नेता बनवारी शर्मा , रमेश तिवाड़ी , भा. ज.पा. नेता विजय आचार्य , कांग्रेस के महेंद्र कल्ला , पी बी एम कर्मचारी नेता सतीश नायक ,करनी ऐशोसीयेशन के अध्यक्ष महेश कोठारी , सचिव नारायण चांडक ने भी उनके व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला ।बता दें कि द्वारका प्रसाद तिवाड़ी करणी औद्योगिक क्षेत्र और कारोबारियों की समस्याओं को लेकर सदैव संघर्षरत रहे। इतना ही नहीं स्वच्छ पर्यावरण की दृष्टि से तिवाड़ी औद्योगिक क्षेत्र को हरा-भरा रखने के लिए भी उद्यमियों को प्रेरित करते रहे। भा. ज.पा. के 11 साल बीकानेर जिलाध्यक्ष रहे ।और दो बार प्रदेश भा. ज.पा. के प्रदेश कार्यकारिणी में भी रहे । वँहा पँहुचे सभी लोगो ने उन्हें पुष्प अर्पित करके श्रधांजलि दी ।

Exit mobile version