Site icon OmExpress

“ धामी “ अध्यक्ष घोषित

नई दिल्ली,(दिनेश शर्मा “अधिकारी”)। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के मानद मुख्य सचिव हरजिंदर सिंह धामी को सोमवार को सिखों के शीर्ष धार्मिक संगठन का अध्यक्ष घोषित किया गया। धामी ने बीबी जागीर कौर का स्थान लिया है। शिरोमणि अकाली दल ने कौर को कपूरथला जिले की भोलाठ विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। बादल परिवार के करीबी धामी होशियारपुर जिले के श्याम चौरासी खंड से एसजीपीसी के सदस्य हैं। अमृतसर में तेजा सिंह समुंद्री हॉल में एसजीपीसी की वार्षिक आम सभा बैठक के दौरान संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरजीत सिंह भिट्टेवाड और अन्य सदस्य हरविंदर सिंह खालसा ने अध्यख पद के लिए धामी का नाम प्रस्तावित किया। वहीं, विपक्षी खेमे के कुछ सदस्यों ने आपत्ति जताते हुए गुप्त मतदान की मांग उठायी। खेमे ने एसजीपीसी अध्यक्ष पद के लिए मिट्ठू सिंह का नाम प्रस्तावित किया। बाद में धामी को 122 वोट मिले जबकि सिंह को 19 वोट मिले।

Exit mobile version