Site icon OmExpress

धूजणी से प्रभावित लोगों के बीच पहुंचे जिला कलक्टर

बीकानेर । सर्दी की रात में सड़क किनारे, फुटपाथ और कच्ची झुग्गी झोपड़ियों में रहने वाले लोगों को सर्दी से बचाने के लिए जिला कलेक्टर कुमार पाल गौतम ने शनिवार की रात को लगभग पूरे शहर में घूम कर लोगों को कम्बलों का वितरण किया।

जिला कलक्टर ने गंगानगर रोड, जोधपुर रोड, जयपुर रोड पूगल रोड, गंगानगर रोड की झुग्गी झोपड़ी मुक्ता प्रसाद नगर की कच्ची बस्ती और झुग्गी झोपड़ी पहुंचकर अपने हाथों से सर्दी से परेशान पुरुष,महिलाओं और बच्चों को कंबल का वितरण किया। एक जगह तो झुग्गी झोपड़ी में रहने वाली बच्ची ने कहा मेरे भाई को भी बहुत ठंड लग रही है ,कृपा उसे भी एक कंबल दे दीजिए । जिला कलेक्टर ने उस मासूम बच्ची की फरियाद को सुनकर उसे एक और कंबल दिया । पब्लिक पार्क में शनि मंदिर के पास फुटपाथ पर ठंड में ठीठुर रहे बच्चे को न केवल अपने हाथ से कंबल उड़ाई वरन उसे ₹100 भी अपनी जेब से निकाल कर दिए।

जिला कलक्टर ने करीब 3 घंटे तक शहर के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड से ठिठुर रहे लोगों को 600 कम्बलों का वितरण किया ।

इस अवसर पर जिला उद्योग संघ के डीपी पच्चीसिया ,गंगाशहर नागरिक सेवा समिति प्रन्यास के अशोक चांडक, मनोज राठी, राजेंद्र शर्मा, शिव चांडक, रामदेव कलानी, रामकिशन बाहेती, सोहनलाल गट्टानी व किशन लाल आदि साथ में रहे

Exit mobile version