Site icon OmExpress

ध्री M का जमाना

इतिहास पढ़ने पर, पुरानी और आधुनिक फिल्म देखने पर समय-समय पर इंसान के जीने के तरीकों में आए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। पहले के जमाने के रीति रिवाज और परिवारो की जिंदगी और आज के जमाने की जिंदगी में जमाने भरका परिवर्तन आया है। पहले समाज मैं जाति वर्ण व्यवस्था थी। सबके काम बटे हुए थे। परिवार का दबदबा, घर बार मोहल्ले में प्यार मोहब्बत और एक दूसरे का साथ होता था। शोषण करने वाले तो थे पर बहुत कम। परंतु आज शोषण, तकलीफ और कष्ट देने वाले अनेक हो गये है। उनसे बचने के लिए आपको तिन M की जरूरत है, पहला एम याने मनी पावर आपके पास पैसा है तो सब है। दूसरा एम याने मीडिया पावर यदि आप मीडिया से जुड़े हुए हैं तो भ्रष्टाचारी, अपराधी आप से डरेंगे। तीसरा एम याने मस्कुलर पावर आप स्वयं या अपने पट्ठे रखो ताकी जो तकलीफ दे उसे निपटा सको। जिनके पास यह है पावर नहीं है वह मजबूर जिंदगी जीते हैं, जगह-जगह उनका शोषण होता है। हालांकि पुलिस, जुडिशल, हमारा संविधान, हमारा पोलिटिकल स्ट्रक्चर यह सब हमारी सुविधा सुरक्षा और सहायता के लिए है। पर कई जगह उसमें जंग लगी है देखें जंग कब दुर होती है।
अशोक मेहता, इंदौर (लेखक, पत्रकार, पर्यावरणविद्)

Exit mobile version