Site icon OmExpress

नई दिल्ली अनाज मण्डी में लगी आग 43 की मौत

नई दिल्ली। रानी झांसी रोड इलाके में अनाज मंडी स्थित फैक्ट्री रविवार सुबह आग लग गई। हादसे में 43 लोगों की मौत हो गई। दिल्ली दमकल विभाग के मुख्य अफसर अतुल गर्ग ने बताया कि अब तक हम 50 से ज्यादा लोगों को बाहर निकाल चुके हैं। ज्यादातर लोग धुएं की वजह से प्रभावित हैं। फायर ब्रिगेड के अधिकारियों के अनुसार यह आग 600 स्क्वेयर फीट के प्लॉट में लगी है। यह एक फैक्ट्री है। वहां स्कूल बैग्स, बॉटल और अन्य मटैरियल रखे गए थे। जानकारी के अनुसार आग सुबह 5:22 बजे मिनट पर लगी। 30 दमकल की गाडिय़ां आग बुझाने के लिए मौके पर मौजूद हैं।

Exit mobile version