Site icon OmExpress

नगर निगम के ट्रेक्टर ने कचरा चुगने वाली महिला को कुचलने से हुई मौत

बीकानेर।चौखुंटी ओवर ब्रिज के पास सोमवार की सुबह एक ट्रैक्टर ने महिला को कुचल दिया जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेते हुए पीबीएम मोर्चरी में रखवाया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महिला को कुचलने वाला ट्रैक्टर नगर निगम का है जो कि मृत पशुओं को उठाने का काम करता है। वहीं मृत महिला करमीसर क्षेत्र की रहने वाली है जो कि कचरा-पॉलीथिन चुगने वाली बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अभी तक मृतका के परिजन पहुंचे नहीं है। परिजनों के पहुंचने के बाद आगामी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version