Site icon OmExpress

नगर-निगम जोधपुर :कर्मचारी समन्वय समिति का गठन

– कर्मचारी व यूनियन के पदाधिकारी देंगे ज्ञापन सोमवार को 11 बजे

जोधपुर।रविवार 3 सितम्बर को जोधपुर नगर निगम उत्तर/दक्षिण कर्मचारी समन्वय समिति का गठन किया गया जिसमे सभी सदस्यों व पदाधिकारियों से राय आंमत्रित की गई जिसमे निगम प्रशासन को पूर्व में कर्मचारियों की समस्याओं व समस्त बकाया उत्तर/दक्षिण के बारे में पत्र व्यवहार किया गया था।
साथ ही उत्तर के महपौर महोदया व आयुक्त महोदय से वार्ता करने पर उन्होंने भुगतान करने का आश्वासन दिया गया। परन्तु 2 अक्टूबर के पश्चात भी कर्मचारीयों को भुगतान नहीं होने की स्थिति में निगम के अन्य घटकों से वार्ता कर (सफाई विंग सहित ) समन्वय समिति का गठन किया गया है जिससे *दिनांक 4/10/2021को नगर निगम उत्तर /दक्षिण के दोनों आयुक्त महोदय को प्रातः 11बजे पुनः ज्ञापन दिया जाएगा जिसकी। सुचना समन्वय समिति के सयोंजक अमरलाल व्यास द्वारा दोनों आयुक्त महोदय को फोन के माध्यम से दे दी गई है अगर आगामी तीन कार्य दिवस मे प्रशासन वार्ता हेतु आमंत्रित नहीं करता है तो अगले सात दिवस पश्चात असहयोग आंदोलन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी निगम प्रशासन
उत्तर/दक्षिण की होगी।

Exit mobile version