Site icon OmExpress

नगर निगम में मेयर और आयुक्त के बीच बढ़ती जा रही टकराहट

-विरोध प्रदर्शन कर निगम आयुक्त का घेराव करने पहुंचे पार्षद..

बीकानेर। ओम एक्सप्रेस-नगर निगम में मेयर सुशील कंवर और आयुक्त खुशाल यादव के बीच चल रही टकराहट अब लगातार बढती जा रही है। वहीं भाजपा पार्षदों ने अब मेयर के समर्थन में निगम आयुक्त के खिलाफ खुलकर मोर्चा संभाल लिया है। इस सिलसिले में सोमवार सुबह डिप्टी मेयर राजेन्द्र पंवार की अगुवाई में विरोध प्रदर्शन कर निगम आयुक्त का घेराव करने पहुंचे भाजपा पार्षदों ने तल्ख लहजे में नारेबाजी करते हुए निगम आयुक्त को लोकतंत्र का दुश्मन बताया।

प्रदर्शन में शामिल भाजपा पार्षदों मौखिक रूप से चेतावनी दी कि अगर निगम आयुक्त ने जन प्रतिनिधियों के प्रति अपना नकारात्मक रवैया नहीं बदला तो बीकानेर में जन आंदोलन चलाया जायेगा। इस मौके पर डिप्टी मेयर राजेन्द्र पंवार ने मौखिक रूप से नगर निगम आयुक्त और उनके अधिनस्थ अधिकारियों को महापौर एवं पार्षदों के प्रति अपना जा रहा रवैया ठीक नहीं है। जनता से जुड़े मामलों में महापौर की सुनवाई नहीं हो रही है,महापौर के खिलाफ स्थानीय निकाय विभाग में दुभार्वनापूर्ण शिकायतें भेजी जा रही है। महापौर की ओर से भेजे जा रहे नोटिसों को नगर निगम आयुक्त गंभीरता से नही ले रहे है। जनप्रतिनिधियों पर दबाव बनाने के लिये नगर निगम आयुक्त खुलकर अपनी मनमानी चला रहे है।

नंदी गौशाला के संचालन में बरती जा रही घौर अनियमितताओं के बावजूद गौशाला संचालन का जिम्मा संभालनी वाली संस्था पर लगाम नहीं कसी जा रही है। डिप्टी मेयर ने नगर निगम आयुक्त को लोकतंत्र का दुश्मन बताते हुए कहा कि इनके अधीनस्थ अफसर भी जन प्रतिनिधियों के साथ दुभार्वना पूर्ण तरीके से पेश आते है। जनता से जुड़े किसी मुद्दे को लेकर विरोध दर्ज कराने पर जन प्रतिनिधियों के खिलाफ झुठे मुकदमें दर्ज करवाये जा रहे है। विरोध प्रदर्शन करने वालों में परमेश्वरी देवी आचार्य,अनामिका शर्मा,जमन लाल गजरा,सुमन छाजेड़,अरविन्द किशोर आचार्य,प्रदीप उपाध्याय समेत

Exit mobile version