Site icon OmExpress

नगर विकास न्यास बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष सोमचन्द सिंघवी के निधन पर शोक संदेश

बीकानेर | नगर विकास न्यास बीकानेर के पूर्व अध्यक्ष सोमचन्द सिंघवी के आकस्मिक निधन पर कांग्रेस जनों एंव सामाजिक कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त किया।
वरिष्ठ कांग्रेसी नेता गोपाल गहलोत ने कहा कि स्व.सिंघवी ने अध्यक्ष के कार्यकाल में बीकानेर शहर को विकास के कई आयाम दिए साथ ही कच्ची बस्तियों को मात्र पांच रुपये में पट्टा देने का कार्य भी इनके कार्यकाल में हुवा था जो आज तक याद किया जाता रहा है।

युवा कांग्रेस नेता फ़िरोज भाटी ने शोक व्यक्त करते हुवे कहा कि स्व.सोमचन्द सिंघवी एक कुशल जननेता के साथ साथ एक कुशल पहलवान भी रहे है साथ ही उन्होंने बॉडी बिल्डिंग खेल के क्षेत्र में युवाओं को काफी प्रभावित किया था। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के ओबीसी वर्ग प्रदेश अध्यक्ष ओम दैया ने सिंघवी के निधन पर शोक प्रकट करते हुए कहा वाह निष्ठावान व्यक्तित्व के धनी थे, उनके कार्यकाल में जो नगर विकास न्यास में कार्य हुए वह सराहनीय थे| सिंघवी हमेशा बीकानेर के विकास को आगे बढ़ाने में तत्पर रहे| बीकानेर की जनता के हर दिल अजीज रूप में जाने जाते थे|
पूर्व नेता प्रतिपक्ष जावेद पड़िहार, पार्षद रमजान कच्छावा, नंदू गहलोत, नंदलाल जावा एंव यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव शब्बीर अहमद ने भी स्व.सिंघवी के निधन पर उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि आज पार्टी संगठन ने एक समर्पित कार्यकर्ता खो दिया है।

इनके अलावा अकबर अली खादी, आजम अली, महेंद्र सिंह बडगुजर, आजाद भाटी, विष्णु पांडे, मेराज खान, यशपाल सिंह, पार्षद सुनील गेदर, राजू पंडित, मैक्स नायक, हसन गौरी, हुसैन खिलजी, पार्षद यूनुस अली, एड जीतू सेवग, ताहिर हसन क़ादरी, राजा भाटी, पार्षद वसीम फ़िरोज अब्बासी, राजेन्द्र सिंह बापेउ, तारिक सुलेमानी, नारायण जैन, जयदीप जावा, मनोज चौधरी, अजय सरवटे आदि ने भी शोक व्यक्त किया।।

Exit mobile version