Site icon OmExpress

नगर सेठ लक्ष्मीनाथ जी मंदिर में चोरों ने मारी सेंध

बीकानेर /नगर सेठ लक्ष्मीनाथ मंदिर में चोरों की सेंधमारी। चोर मंदिर को भी नहीं बख्श रहे। यहां मंदिर में बने दान पात्र को तोड़कर राशि ले गये। लक्ष्मीनाथ मंदिर के बाहर बने दानपात्र को तोड़कर ले गये इसके साथ ही निज मंदिर के अंदर बने एक और बने दानपत्र को भी तोड़कर राशि चोरी कर ले गये।

आज सुबह श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और दानपात्रों के ताले टूट हुए मिले जिसकी जानकारी उन्होंने पूजारी को दी।पुजारी ने जब बाहर आकर देखा तो ताले टूट हुए मिले। गत चार दिन पहले भी मंदिर में चोरों ने सेंध मारी की लेकिन चोर पकड़ में नही आया। लक्ष्मीनाथ मंदिर पर्यावरण समिति के अध्यक्ष सीताराम कच्छावा ने विरोध जताते हुए कहा कि पुलिस की निष्क्रियता के कारण मंदिर में दिनभर असामाजिक तत्वों को जमावड़ा रहता है और ये चोरियां होती है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर आज एसपी को ज्ञापन देकर पुलिसकर्मियों की डियूटी निर्धारित की मांग की जायेगी।

Exit mobile version